Cricket

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान आमिर सोहेल का : फिक्सिंग के जरिए पाक पहुंचा है फाइनल में !

पाकिस्तान क्रिकेट पर मैच फिक्सिंग का साया फिर लौट आया है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान आमिर सोहेल का कहना है कि टीम फिक्सिंग के जरिए चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पहुंची है। सोहेल का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सफलता के पीछे 'बाहरी ताकतो' का हाथ है। एक पाकिस्तान चैनल को इंटरव्यू देते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि पाक टीम को ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। वो फाइनल में हैं क्यों उन्हें वहां 'पुहंचाया' गया है।
सोहेल ने कहा, "जब आप अच्छ खेलेंगें, तो हम आपको बधाई देंगे और जब खराब खेलेंगे, तो आपकी आलोचना भी होगी। पाकिस्तान टीम को ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि उन्होंने यह जगह खरीदी है।" हालांकि, सोहेल ने इसके बाद कुछ नहीं कहा। इस दौरान जावेद मियांदाद भी मौजूद थे, मगर उन्होंने भी चुप्पी साधे रखी।

भारत के खिलाफ बुरी तरह हार जाने के बाद पाकिस्तान ने ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला भारत से होना है। पूर्व क्रिकेर अतुल वासन का कहान है कि ऐसी बातों को तूल नहीं देना चाहिए। हालांकि, पाकिस्तान के 3 क्रिकेटर, मोहम्मद आमिर, मोहमम्मद आसिर और सलमान बट्ट, 2010 में इंग्लैंड के दौरे पर फिक्सिंग के दोषी करार दिए जा चुके हैं।
Via Amar Ujala

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.