Congress

विडियो : राहुल गांधी के गीता-उपनिषद पढ़ने वाले बयान पर संबित पात्रा नें ली चुटकी


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा का मुकाबला करने के लिए आजकल वह उपनिषद और गीता पढ़ रहे हैं. चेन्नई में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘इन दिनों मैं उपनिषद और गीता पढ़ रहा हूं, क्योंकि मैं आरएसएस और भाजपा से लड़ रहा हूं.’पार्टी सूत्रों ने राहुल के हवाले से कहा, ‘मैं उनसे (आरएसएस के लोगों से) पूछता हूं, मेरे दोस्त, आप ऐसा कर रहे हैं, आप लोगों को दबा रहे हैं, लेकिन उपनिषद में लिखा है कि हर व्यक्ति समान है, तो फिर आप अपने ही धर्म में कही गई बात को कैसे झुठला रहे हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बुनियादी तौर पर ‘भारत को समझती ही नहीं है’, उसे सिर्फ नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) समझ आता है.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा के लोगों को लगता है कि ‘सारा सार्वभौमिक ज्ञान’ प्रधानमंत्री के पास से ही आता है.
आरएसएस-भाजपा पर देश में एक ही तरह का विचार थोपने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि हर व्यक्ति, चाहे वह तमिलनाडु में हो या उत्तर प्रदेश में, असहमति जाहिर करने का अधिकार सबको है और किसी एक विचार को थोपना स्वीकार्य नहीं है! राहुल गाँधी के गीता और उपनिषद पढ़ने वाले वयान पर बीजेपी प्रवक्ता ने कटाक्ष किआ और कांग्रेस की काली करतूतों को जानने के लिए देखिये क्या सुझाव दिया! वैसे संबित पात्रा हर मसले पर बहुत सटीक जबाब देने के लिए जाने जाते है और राहुल को भी उन्होंने एक वाक्य में जबाब दे डाला!
राहुल गाँधी ने चैन्नई में अपने भाषण में तमिलनाडु के लोगों, उनकी भाषा, संस्कृति एवं खानपान की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह यह भी भारत की ताकत हैं. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से उनका विशेष जुड़ाव है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने तमिल फिल्में देखना शुरू कर दिया है और वह तमिलनाडु के लोगों की संस्कृति के बारे में पढ़ते हैं.हालांकि कुछ राजनीतिक पंडित राहुल के इस बयान को कांग्रेस पार्टी की रणनीति में बदलाव का संकेत के रूप में भी देख रहे हैं. ऐसे लोगों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को लगता है कि हिंदुत्व की राजनीति पर ही चलकर भाजपा ने आज ऐसी सफलता पायी है, इसलिए कांग्रेस को भी धीरे-धीरे नरम हिंदुत्व की तरफ बढ़ना चाहिए. राहुल का बयान इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.
राहुल ने कहा, ‘मैंने अपनी बहन को एक एसएमएस भेजा. मैंने अपनी बहन से कहा कि मुझे तमिलनाडु आना पसंद है. मुझे नहीं पता क्यों…मैं तमिल लोगों से खुद को जुड़ा हुआ पाता हूं.’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैंने (प्रियंका को) लिखा, मैं तमिल, तमिलों से प्रेम करता हूं. उन्होंने भी लिखा कि मैं भी उनसे प्रेम करती हूं.’राहुल गाँधी आखिर कब तक अपनी पप्पू गिरी से लोगो का मनोरंजन करते रहेंगे ये कोई नहीं बता सकता! आखिर राहुल कब एक कुशल नेता और वक्त बनेगे! देश वासियो के मन में बहुत से सवाल उठते है लेकिन सबका जबाब एक ही है की शायद इस जन्म में तो राहुल गाँधी से कोई उमींद करना ही बेकार है! राहुल गाँधी के गीता और उपनिषद वाले वयान के बाद संबित पात्रा से रहा नहीं गया और देखिये उन्होंने क्या कहा |

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.