कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने जिसे शांतिदूत बताया था , उसी भगोड़े आतंकी ज़ाकिर नाइक की इफ़्तार पार्टी करते हुए ये तस्वीर वायरल हुई है इस तस्वीर में आतंकी ज़ाकिर नाइक भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के साथ बैठकर इफ़्तार पार्टी करते हुए नजर आ रहा है | ये स्पष्ट नहीं कि ये तस्वीरें कब कि है पर ये दावा किया जा रहा कि ये तस्वीरें अरब में हुए एक इफ्तार पार्टी कि हैं |
सपा विधायक अबू आजमी के ट्रस्ट ने किया जाकिर नाईक के मुंबई स्कूल का अधिग्रहण
सपा विधायक अबू आजमी के ट्रस्ट ने किया जाकिर नाईक के मुंबई स्कूल का अधिग्रहण
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने विवादित उपदेशक जाकिर नाईक के प्रतिबंधित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) द्वारा मुंबई में चलाए जा रहे इस्लामिक इंटरनेशनल स्कूल (आईआईएस) का अधिग्रहण कर लिया है।
नाईक को लेकर उठे विवाद के बाद इस स्कूल में पढ़ने वाले 200 बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया था। यह स्कूल नर्सरी से दसवीं तक की कक्षाएं चलाता है। अब इस स्कूल को आजमी के नियाज माइनॉरिटी एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा चलाया जाएगा। इस स्कूल का नया नाम एविसेना इंटरनेशनल स्कूल होगा।
इसकी पुष्टि करते हुए आजमी ने कहा, ‘मैं इस स्कूल में पढ़ रहे 200 बच्चों के भविष्य पर लटकी तलवार से दुखी था। ये सभी बच्चे अच्छे परिवारों से आते हैं। सभी उचित संरक्षण के पात्र हैं। इसलिए मैंने उनके भविष्य का ध्यान रखने का फैसला किया और मझगांव स्थित स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया। अब इस स्कूल को हमारे ट्रस्ट से चलाया जाएगा।


0 comments:
Post a Comment