जाली नोट मामले में पचास हजार के इनामी एनआईए के मोस्ट वांटेड फरमुल्लाह अंसारी को मोतिहारी पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी रक्सौल के इस्लामपुर मोहल्ले से हुई। फरमुल्लाह नेपाल के बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाने के हरिहरपुर का निवासी है।
बताते हैं कि फरमुल्लाह दुबई के रास्ते भारत में जाली नोट सप्लाई करने वाले नेपाली हैंडलर अबी मोहम्मद अंसारी का शागिर्द है। अबी की गिरफ्तारी विगत चार मई को सिकटा बॉर्डर से हुई थी। अबी की गिरफ्तारी के बाद से फरमुल्लाह सीधे आईएसआई के संपर्क में था। इस दौरान वह सीमा क्षेत्र में जाली नोट व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। रविवार की सुबह उसके जाली नोट के डील के लिए रक्सौल पहुंचने की सूचना मिली थी। इसपर डीएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने उसे इस्लामपुर से दबोच लिया।
एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि जाली नोट रैकेट में इसके साथ दर्जनों लोग शामिल थे, जिनमें कुछ लोग मोतिहारी के भी हैं। इसकी जांच कर अन्य गुर्गों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फरमुल्लाह की गिरफ्तारी की सूचना एनआईए व अन्य जांच एजेंसियों को दे दी गई है। फरमुल्लाह को एनआईए रिमांड पर ले जाएगी। पुलिस उसके आईएसआई कनेक्शन के जांच के लिए विभिन्न जांच एजेंसियों से संपर्क कर रही है। टीम में रक्सौल डीएसपी राकेश कुमार, दारोगा सुबोध कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल थे। एसपी ने बताया कि टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को रिवार्ड के अलावा पुरस्कृत किया जाएगा।
Via Hindustan

0 comments:
Post a Comment