उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) की परीक्षा में नकलचियों पर लगाम न कस पाने पर कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने तीन परीक्षा केंद्रों को निरस्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कौशांबी, गाजीपुर व चंदौली के इन केंद्रों के परीक्षार्थी 19 जून से जिले के दूसरे केंद्र पर बाकी विषयों की परीक्षाएं देंगे।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जीके द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में 96 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। नकल न रोक पाने पर महात्मा बुद्ध महाविद्यालय अझुआ कौशांबी केंद्र निरस्त कर दिया है। इस केंद्र पर 17 जून तक ही छात्र परीक्षा दे सकेंगे। यहां के परीक्षार्थियों को भगवती प्रसाद दौलत राम महाविद्यालय, सिराथू कौशांबी केंद्र पर स्थानान्तरित कर दिया गया है।
इसी तरह श्री छत्रधारी महाविद्यालय, चंदौली केंद्र को भी निरस्त कर यहां के परीक्षार्थियों को श्री दुर्गा संस्कृत महाविद्यालय, सैयदराजा चंदौली में स्थानांतरित किया गया है। निरस्त किए गए तीसरे परीक्षा केंद्र कृष्ण सुदामा पीजी कालेज, सादात, गाजीपुर के परीक्षार्थी 19 जून से बाबा बनवारी लाल गोपाल महाविद्यालय, गाजीपुर केंद्र में परीक्षा देंगे।

Via Chandauli Samachar

0 comments:
Post a Comment