Indian Army

सेना का रौद्र रूप : 6 पुलिसवालों की हत्या करने वाला लश्कर कमांडर लश्कारी समेत दो आतंकी ढेर


जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयाब के कमांडर बशीर लश्कारी और उसके साथी को मुठभेड़ में मार गिराया है। लश्कारी ने पिछले महीने एक एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मियों की हत्या करने में शामिल था। वहीं इस मुठभेड़ में गोलाबारी के दौरान एक महिला की मौत हो गई है।
इससे पहले पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि बशीर लश्कारी और तीन अन्य आतंकवादी अनंतनाग के ब्रेन्ती गांव में सुरक्षा बलों के घेरे में फंस गए हैं। ये आतंकवादी 16 जून को दक्षिण कश्मीर के अचाबल इलाके में एक थाना प्रभारी तथा पांच अन्य पुलिस कर्मियों को मार डालने की घटना में शामिल थे। आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान उनके और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि एक घर में छिपे दोनों आतंकी लश्कर के हैं। वहीं, एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की गई।
अधिकारियों का कहना है कि क्रॉस फायरिंग में 44 वर्षीय ताहिरा नामक महिला घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इससे पहले सुरक्षाबलों ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों के इलाके में होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी आम नागरिकों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
Via Hindustan

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.