Azam Khan

बीजेपी ने आजम पर दर्ज कराया राजद्रोह का केस, सेना के खिलाफ दिया था विवादित बयान


सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में घिरे सपा सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ बिजनौर में राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। आजम खान के खिलाफ रामपुर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई गई है। सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ धारा 124ए राजद्रोह, धारा 131 सेना के अफसरों को सत्यनिष्ठा से विचलित करने का प्रयास करने व धारा 505 मिथ्या कथन करके लोक शांति को भंग करने की कोशिश में रिपेार्ट दर्ज कराई गई है।
बताते चलें कि सपा नेता आजम खान हाल में फौजियों को लेकर जो विवादस्पद बयान दिया था, उसके बाद उन पर लोगों ने पुतला फूंककर विरोध जताया और अब जब इसके बाद भी लोगों का मन शांत नहीं हुआ तो उन पर लोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा रहे है। मौजूदा मामले में आजम खान पर रामपुर में भी शिकायत दर्ज कराई गयी है।
A complaint against Azam Khan has also been registered in Rampur's Civil Lines Police Station
— ANI UP (@ANINewsUP) 1 July 2017

दूसरी ओर लखनऊ में भी आजम खान के सुरक्षा बलों पर टिप्पणी करने के खिलाफ हजरतगंज पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

Lucknow: Complaint filed against SP leader Azam Khan in Hazratganj Police Station for his comment on security forces pic.twitter.com/rS4jx5woAe
— ANI UP (@ANINewsUP) 1 July 2017

बता दें कि आजम खान इंडियन आर्मी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने सेना को यहां तक कह दिया कि वह बलात्कार के मामलों में भी शामिल रहती है। आजम खान ने यह आरोप रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान लगाए थे। उनकी वीडियो मीडिया में आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि राजद्रोह की धारा 124ए व सेना के अफसरों को सत्यनिष्ठा से विचलित करने की धारा 131 दोनों में आजीवन कारावास की सजा होती है।
Via AmarUjala

About Unknown

0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.