यूपीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार गुरुवार शाम पटना पहुंची है। पटना में उनके स्वागत के लिए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी समेत कुछ नेता पटना एयरपोर्ट पहुंचे थ।
लेकिन मीरा कुमार के पटना पहुंचने से पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अचानक दो के लिए राजगीर पहुंच गए है।
सूत्रों के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसलिए वो आराम करने के लिए राजगीर चले गए है।
बताया जाता है कि नीतीश कुमार को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी। इसलिए नितीश ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए और राजगीर चले गए है।
जानकारी के मुताबिक इसी कारण बिहार कैबिनेट की बैठक भी नहीं हो पाई है।
हालांकि कुछ जानकार बता रहे है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक उठापठक के बीच नीतीश कुमार ने ये कदम उठाया है।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री ने एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को अपना समर्थ दिया है।
इसके बाद लालू यादव और कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी पार्टियों ने नीतीश पर निशाना साधा था। लालू यादव ने तो नीतीश के इस फैसले को ऐतेहासिक भूल तक करार दे दिया था।
इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश कुमार बिहार में विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार से नहीं मिलेंगे।
0 comments:
Post a Comment